फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह सौ लीटर शराब संग दो को दबोचा

विज्ञापन
एसपी सतीश कुमार खुलासा करते - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। कबूतरा डेरों पर अवैध रूप से बनने वाली शराब के खिलाफ एट थाना पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस ने डेरे पर छापा मारकर 1200 सौ लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण, यूरिया खाद बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी सतीश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान में अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी अवधेश सिंह को निर्देश दिया था।
उनके निर्देशन में सीओ कोंच शीशराम के नेतृत्व गुरुवार को एट थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने एसआई सुशील पाराशर, शिवकरन वर्मा, विजय द्विवेदी व पुलिस फोर्स के साथ थाना क्षेत्र के विरासनी स्थित कबूतरा डेरा पर छापा मारा और ड्रमों में रखी 1200 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने की भट्टी, उपकरण, पांच किलो यूरिया खाद बरामद की।
विज्ञापन

शराब बना रहे रूपेश कबूतरा पुत्र बन्नो कबूतरा, आजाद कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी धुरट थाना कोटरा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने भारी मात्रा में मिले लहन को नष्ट करा दिया। उधर, उरई कोतवाली के उपनिरीक्षक संजीव कुमार दीक्षित ने गुरुवार को विवेक कुमार पुत्र तुलाराम निवासी इकौना थाना डकोर को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें