उरई/आटा (जालौन)। झांसी-कानपुर रेल खंड पर बुधवार को अलग-अलग ट्रेन से गिरने में दो यात्रियों की मौत हो गई।
आटा थाना क्षेत्र अंतर्गत कानपुर-झांसी रेलवे लाइन पर आंबेडकर स्कूल के पीछे एक 45 वर्षीय अधेड़ युवक शव बुधवार सुबह ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक नीले कलर की जींस, नीले कलर की बनियान पहने हुए था। जब पुलिस ने शव की तलाशी ली तो जेब में भोपाल से लखनऊ का जनरल टिकट भी मिला। शव दो दिन पुराना लग रहा। पुलिस ने बताया फिलहाल पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
वहीं, चिरगांव नंदखास से सेक्शन में महबूब नगर से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 05304 से एक युवक गिर गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने मृतक शव को सिविल पुलिस को सौंप दिया। आरपीएफ के दरोगा देशराज सिंह ने बताया कि बिहार के गोपालगंज निवासी रोहित शाह (28) अपनी पत्नी सीमा के साथ झांसी से सिवान बिहार जा रहा था। मंगलवार की रात 11:30 बजे अचानक ट्रेन से गिर गया। जिससे उसकी मौत मौके पर पहुंची। आरपीएफ में सिविल पुलिस की सहयोग से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।