फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जमीन की पैमाइश करने गई टीम के सामने ही भिड़े दो पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। जमीन की पैमाइश करने गई जांच टीम के सामने ही दोनों पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि कुछ लोग चुटहिल भी हो गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन




कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भगतसिंह नगर में महेशपुरा रोड पर स्थित एक खेत की पैमाइश करने पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गई थी। टीम के सदस्य जमीन की नापजोख की तैयारी शुरू की तभी भगत सिंह नगर निवासी धनसिंह व दूसरे पक्ष से गिरवर नगर निवासी रफीक के लोग आपस में भिड़ गए। एक-दूसरे में जमकर मारपीट करने लगे। मारपीट में रफीक गंभीर रूप से घायल हो गया। जांच टीम ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी तब भारी संख्या में पुलिस बल वहां पहुंचा और हालात पर नियंत्रण कर घायल युवक को सीएचसी कोंच में भर्ती कराया। कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली प्रभारी अजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें