फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा कलार। थाना पुलिस ने गश्त के दौरान दो शातिर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया, तो उन्होंने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बचाव करते हुए घेराबंदी कर दोनों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से तमंचा, चोरी के 25950 रुपये व कागजात बरामद हुए। पूछताछ में बदमाशों के पास से चोरी की ट्रैक्टर ट्राली, कार व बाइक भी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन


सिरसाकलार थाना पुलिस बलखंडी बाबा मंदिर के पास गश्त कर रही थी तभी उन्हें संदिग्ध लोग दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखते ही उन्होंने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर माधौगढ़ बेनीपुरा गांव निवासी बड़े सिंह दोहरे और अकबरपुरा निवासी सुमित कुमार को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से तमंचा, चोरी के 25,950 रुपये और कागजात बरामद हुए। इसके अतिरिक्त, एक कार, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक बाइक भी उनके कब्जे से मिली है।
पूछताछ में बड़े सिंह और सुमित कुमार ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले ऊमरी रोड स्थित कस्बा माधौगढ़ से एक ट्रैक्टर व ट्राली चोरी की थी। वहीं, 25 जनवरी को चुंगी नंबर 4 के सामने कस्बा जालौन से एक बाइक चोरी कर उसे बेचने की नीयत से छिपाकर रखा था। इसके अलावा तरसौर गांव में हुई चोरी की घटनाओं से मिले जेवरों के एवज में इकट्ठा किए गए रुपये भी उनके पास से बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चोर चोरी के ट्रैक्टर-ट्राली व बाइक को एक लाख 70 हजार रुपये में बेचने का सौदा कर चुके थे। वे चोरी की कार का इस्तेमाल अन्य वारदातों को अंजाम देने के लिए करते थे। बड़े सिंह पर पांच और सुमित कुमार पर जिले के विभिन्न थानों में पहले से ही आठ मामले दर्ज हैं, जो उनकी शातिर प्रवृत्ति को दर्शाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें