फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश घायल

विज्ञापन
फोटो - 04 मुठभेड़ के बाद क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक। संवाद
विज्ञापन
रामपुरा (उरई)। थाना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार की देर रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनका एक साथी पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। एएसपी डॉ. ईशान सोनी मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन


रामपुरा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जा रहा था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि तीन संदिग्ध युवक पुरानी बाइक से रामपुरा-निनावली रोड पर घूम रहे हैं। सूचना पर एसओजी/सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक रिंकू चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर निनावली मार्ग पर घेराबंदी कर दी।
करीब 11:45 बजे निनावली पुल की ओर से आ रही बाइक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश भागने लगे। इसी दौरान एक आरोपी खेतों की ओर भागा, जिसे पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। वहीं बाइक पर सवार दो अन्य बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। फायरिंग रुकने के बाद पुलिस ने तलाशी ली तो दोनों आरोपी घायल अवस्था में मिले।
विज्ञापन


घायल बदमाशों की पहचान हमीरपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के पथरिया डेरा बिलगांव निवासी बृजेंद्र राजपूत, मुस्करा थाना क्षेत्र के खड़ेही लोधन निवासी विवेक राजपूत उर्फ इक्का के रूप में हुई। वहीं गिरफ्तार तीसरे आरोपी की पहचान महोबा जिले के चरखारी निवासी सोनू यादव के रूप में हुई। एएसपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, चार खोखा कारतूस, 12 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, एक कटर, पेचकस, प्लास, एक थैला, चोरी की आशंका वाला सोने का सूई-धागा, चांदी की दो जोड़ी पायल तथा घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। बरामद सामान का हाल में हुई चोरी की घटनाओं से संबंध होने की जांच की जा रही है। आरोपी विवेक व बृजेंद्र पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में छह से अधिक मामले दर्ज हैं।

फोटो - 04 मुठभेड़ के बाद क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक। संवाद

फोटो - 04 मुठभेड़ के बाद क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें