फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आयुष्मान योजना से दो निजी अस्पताल और जोड़े जाएंगे

Mon, 27 May 2024 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। आयुष्मान भारत योजना में दो और प्राइवेट अस्पतालों की जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए एडीएम न्यायिक की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम ने दोनों अस्पतालों का निरीक्षण कर निर्धारित मानकों की जांच की।
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सालयों को आयुष्मान योजना में पंजीकरण करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस वक्त 32 सरकारी और सात निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना में मरीज को उपचार की सुविधा दे रहे हैं। साथ ही जनपद के अन्य प्राइवेट हॉस्पिटल को भी योजना से जोड़ने का काम किया जा रहा है।
एडीएम न्यायिक जुबेर बेग के नेतृत्व में एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह व आयुष्मान योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आशीष कुमार झा की अगुवाई में जिला स्तरीय पंजीकरण समिति ने उर्मिला हॉस्पिटल और उरई नेत्र चिकित्सालय एवं मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने सभी दस्तावेजों की जांच की। उनका सीएमओ कार्यालय में पंजीकरण आदि देखा। टीम ने कहा कि जल्द दोनों अस्पतालों को योजना से जोड़ने के लिए प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन



अभी 39 अस्पतालों में मिल रहा इलाज

आयुष्मान भारत के डीपीसी डॉ. आशीष ने बताया कि जिले में 39 अस्पतालों में आयुष्मान से इलाज होता है। इसमें 32 सरकारी और सात प्राइवेट अस्पताल है। राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, समेत सभी सीएचसी व कुठौंद, पिंडारी, छिरिया, बाबई पीएचसी में योजना लागू हैं।

वर्जन
तीन सदस्यीय टीम ने दो प्राइवेट हॉस्पिटल का निरीक्षण किया है। टीम की रिपोर्ट आने के बाद अन्य दस्तावेजों को शासनादेश के अनुसार मिलान के बाद चिकित्सालय को आयुष्मान योजना से जोड़ने का निर्णय लिया जाएगा। -डॉ एनडी शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें