फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: वाहन चोर गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, पांच बाइकें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक चोरी में लिप्त एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच बाइकें बरामद की हैं। इसके पास मास्टर की भी मिली है।
विज्ञापन


सीओ सिटी राजीव शर्मा ने बताया कि बुधवार की रात उपनिरीक्षक रमाशंकर तिवारी और उपनिरीक्षक अभिलाष मिश्रा पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस को बाइक सवार घूमते दिखे। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में युवकों की पहचान हमीरपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम न्यूली बांसां निवासी रवि राजपूत और शिवम के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों शातिर वाहन चोर हैं।
विज्ञापन

उनके खिलाफ कोतवाली उरई में चोरी व अन्य आपराधिक गतिविधियों से संबंधित कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। बरामद सभी वाहनों को थाने में सीज कर दिया गया है, जबकि चाबियों को साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखा गया है। सीओ का कहना है कि दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें