फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके जाने की जिद पूरी न होने पर दो मासूम बेटियों को मार डाला

विज्ञापन
जिला अस्पताल घायल महिला को ले जाते ग्रामीण - फोटो : ORAI
विज्ञापन
एट (जालौन)। मायके जाने के मना करना महिला को इतना नागवार गुजरा कि उसने अपनी दो मासूम बेटियों मार डाला। इसके बाद पत्थर पर पटककर अपना सिर भी फोड़ लिया। घटना कोटरा थाना क्षेत्र के चिरावली गांव की है।
विज्ञापन

में महिला ने मायके जाने की जिद पूरी न होने पर अपनी दो मासूम बेटियों को मार डाला। इसके बाद महिला ने खुद का भी सिर पत्थर की चक्की पर पटककर फोड़ लिया। सूचना पर एट और कोटरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मासूमों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। पुलिस के मुताबिक गृह कलह में महिला ने घटना को अंजाम दिया है। एक बेटी का गला घोटा और दूसरी के सिर के पीछे चोट का निशान था। दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर शाम तक मामले की तहरीर नहीं दी गई थी।
शुक्रवार दोपहर चिरावली गांव निवासी मजदूर महेंद्र अहिरवार पिता के साथ भैंस चराने गया था। उसकी मां गेंदावती पड़ोस में गईं थीं। दोपहर को जब गेंदावती घर लौटीं तो देखा कि दरवाजे भीतर से बंद हैं। इस पर वह पड़ोसी की छत से घर में दाखिल हुईं तो देखा कि बेटे महेंद्र की पत्नी प्रतिमा चक्की के पास बेहोश पड़ी थी। उसके सिर से खून निकल रहा था। नजदीक ही प्रतिमा की दोनों बेटियां माही (6) और रोशनी (1) के भी शव पड़े थे। कमरे का नजारा देखते ही वह चीख पड़ीं। शोर सुनकर पड़ोसी भी आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुुलिस के मुताबिक प्रतिमा ने अपनी दोनों बेटियों की हत्या कर अपना सिर चक्की से फोड़ लिया है।
विज्ञापन

पति महेंद्र ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को प्रतिमा ने अपने पिता की तबियत खराब होने पर कोंच के तारपुरा स्थित मायके जाने की जिद की थी। उसने जाने से मना कर दिया था। इसी बात से प्रतिमा नाराज थी और उससे ठीक से बात भी नहीं कर रही थी। क्या पता था कि इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे डालेगी। देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अवधेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। कोटरा थाना प्रभारी सुधांशु पटेल ने बताया कि माही की हत्या तो गला दबाने से होना लग रही है, लेकिन रोशनी की मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें