फोटो-7-अमित क्लीनिक को सील करते अधिकारी। संवाद
- फोटो : द आर्यन पब्लिक स्कूल के विजेता खिलाड़ी। स्रोत : स्कूल
माधौगढ़। कस्बे में मंगलवार को प्रशासन की टीम ने झोलाछापों के खिलाफ अभियान चलाया। होम्योपैथी की डिग्री होने पर एलोपैथिक इलाज मिलने पर दो क्लीनिक सील कर दिए गए। वहीं एक स्थान पर क्लीनिक संचालक व मेडिकल स्टोर संचालक ताला लगाकर भाग गए। इस पर दोनों जगहों पर टीम ने भी ताला लगा दिया है।
एसडीएम अशोक कुमार सोनी, तहसीलदार गौरव कुमार, सीएचसी प्रभारी डॉ. मनीष राजपूत, नायब तहसीलदार भुवनेंद्र कुमार, लेखपाल मंसूर खान ने मंगलवार की दोपहर झोलाछाप के खिलाफ अभियान चलाया। टीम सबसे पहले घोष क्लीनिक पहुंचीं। होम्योपैथी की डिग्री होने पर क्लीनिक में एलोपैथिक इलाज होते पाया गया। इस पर घोष क्लीनिक को सील कर दिया गया। इसके बाद टीम लक्ष्मनपुरा स्थित अमित क्लीनिक पर पहुंची। यहां डाॅक्टर पंजीकरण न दिखाने और एलोपैथिक इलाज होते पाए जाने पर टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया। इसके बाद टीम पवन मेडिकल स्टोर पहुंची। संचालक मेडिकल स्टोर दुकान बंद कर भाग गया। इस पर टीम ने ताला लगा दिया गया। इसके बाद टीम बद्रीप्रसाद मेमोरियल क्लीनिक पहुंची। क्लीनिक बंद मिलने पर टीम ने क्लीनिक में ताला लगा दिया गया है।
एसडीएम का कहना है कि क्लीनिक का संचालक कार्यालय आकर पंजीकरण, दस्तावेज दिखाने के बाद ही क्लीनिक खोला जाएगा। दो दिन के अंदर कागजात न दिखाने पर क्लीनिक को सील कर दिया जाएगा।