फोटो-23-डस्ट व गिट्टी से गड्ढा मुक्त होती सड़के। संवाद
कोंच। त्योहारों को लेकर कराई गई गड्ढामुक्त सड़क में केवल खानापूरी की गई। ठेकेदार ने डस्ट व बड़ी गिट्टी मिलाकर गणेश विसर्जन व जुलूस-ए-मोहम्मदी के रूट की सड़क को गड्ढा मुक्त किया है। सभासद विनोद सोनीने मंगलवार को एसडीएम ज्योति सिंह से शिकायत की है।
वार्ड नंबर 11 गांधीनगर पश्चिमी भाग के भाजपा समर्थित सभासद विनोद सोनी ने बताया कि नगर में सड़कों के गड्ढे भरकर ठीक कराने के लिए पालिका द्वारा 32 लाख रुपये की निविदा निकाली थी। ईओ मोनिका उमराव ने ठेकेदार जितेंद्र निरंजन को कार्य आदेश जारी किया था। ठेकेदार द्वारा बगैर सीमेंट व बालू के ही सिर्फ डस्ट और गिट्टी से गड्ढे भर रहे हैं, जो कभी की उखड़ सकते हैं।
ठेकेदार द्वारा खानापूरी कर जो गड्ढे भरे गए हैं। इनमें से कुछ ही घंटों में गिट्टी बाहर आ गई, जो राहगीरो को परेशानी में डाल रही है। उन्होंने कहा कि अगर ठीक ढंग से गड्ढा मुक्त किए जाते तो नवदुर्गा में पालिका को दोबारा से सड़के गड्ढा मुक्त नहीं करानी पड़ेगी।