फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकें भिड़ीं, एक की मौत व तीन घायल

Sat, 23 Feb 2019 12:04 AM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
सड़क पर क्षतिग्रस्त पड़ीं बाइकें। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के चितौरा रोड पर शुक्रवार की दोपहर दो बाइकों में आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। एक बाइक पर सवार मिट्ठूलाल (40) पुत्र लाखन सिंह निवासी धगवां थाना मझगवां अपने रिश्तेदार की पुत्री प्रतिज्ञा (18) पुत्री जगदीश सिंह निवासी धमना को बाइक से लेकर इंटर की परीक्षा दिलाने जा रहा था।

विज्ञापन


तभी सामने से एक बाइक सवार हथना निवासी दीपक (30) व छोटू (18) पुत्र राजेश की बाइक से टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। लहूलुहान हालत में पड़े घायलों राहगीरों ने सीएचसी माधौगढ़ पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्रतिज्ञा व मिट्ठूलाल को ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

जबकि दीपक व छोटू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां ग्वालियर में उपचार के दौरान मिट़्ठूलाल की मौत हो गई। जबकि प्रतिज्ञा की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। बाइक दुर्घटना में घायल छोटू व दीपक सगे भाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें