मुसमरिया गांव निवासी कुंवरपाल शुक्रवार की सुबह खेतों पर जानवर चराने गया था। दोपहर 12 बजे पत्नी मिथला (60) खाना देने जा रही थी। तभी गांव के बाहर सड़क पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। महिला लहूलुहान होकर गिर पड़ी। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी आनंद कुमार ने घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। सिर में चोट अधिक होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।