फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ओवरटेक की कोशिश दो ऑटो टकराईं, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। उरई मार्ग पर ओवरटेक करने की कोशिश में दो ऑटो में टक्कर हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें उच्च संस्थान रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार शाम चार बजे दो ऑटो जालौन से उरई की ओर जा रहे थे। उरई जालौन मार्ग पर अकोढ़ी दुबे के पास तेज गति से एक-दूसरे को ओवरटेक करनेकी कोशिश में दोनों में भिड़ंत हो गई। जिसमें ऑटो सवार खितौनी (35) पत्नी माखन निवासी कुसमरा, माखन (40) पुत्र नत्थू निवासी कुसमरा, रमाशंकर पांडेय (55) निवासी जीपुरा, हेमादेवी (50) पत्नी प्रमोद कुमार निवासी सुशील नगर उरई, सौरभ पुत्र प्रमोद कुमार निवासी सुशील नगर उरई, नैतिक (15) पुत्र देवेंद्र व वंदना (30) पत्नी देवेंद्र निवासीगण कछोरन घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद व एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सौरभ, हेमा व नैतिक को छुट्टी दे दी गई। जबकि अन्य घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च सेंटर के लिए रेफर किया गया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें