फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नंबर प्लेट बदलकर चोरी की बाइकों को बेचने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कैलिया-पहाड़गांव बाईपास तिराहे के पास से रविवार को पुलिस ने नंबर प्लेट बदलकर चोरी की बाइकों को बेचने में दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार पांडे व सुरई चौकी इंचार्ज संजीव दीक्षित ने बताया कि रविवार की सुबह सूचना मिली कि कैलिया रोड स्थित कैलिया-पहाड़गांव बाईपास तिराहे के पास बगैर नंबर की बाइकों के साथ दो युवक खड़े हैं। टीम ने घेराबंदी कर आराजी लेन निवासी आरिफ खान व मोहित को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि जो बाइकें उनके पास हैं, वह चोरी की हैं। वह बाइकों की चोरी करने के बाद उनकी नंबर प्लेट को बदल देते हैं। इसके बाद उन्हें बेच देते हैं। पुलिस दोनों से उसके साथ शामिल लोगों के बारे में भी पूछताछ कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें