आटा। दुकान की पीछे से जाली काटकर दुकान में घुसे चोर 30 हजार रुपये कीमत के पान मसाला व तीन हजार रुपये के सिक्के और दो मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। दुकान मालिक ने पुलिस को बताया कि उसकी दुकान में तीन माह पहले भी चोरी हो चुकी है।
आटा थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड के पास रंजीत विश्वकर्मा की पान मसाला की दुकान है। सोमवार देर शाम दुकान बंद कर वह घर चला गया था। मंगलवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान की पीछे की जाली कटी देखकर दंग रह गया। दुकान में रखा पान मसाला, दो मोबाइल और करीब तीन तीन हजार रुपये के सिक्के गायब थे और सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की जानकारी होने पर पड़ोसी दुकानदार भी आ गए। सूचना पाकर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष जेपी पाल ने कहा कि जल्द चोर पकड़े जाएंगे। चोरों ने लगभग 50 हजार रुपये का माल पार किया है।