फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नलकूप की मोटर खराब, पांच मोहल्ले के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। मोहल्ला कटरा में जल संस्थान के पंप की मोटर खराब हो गई है। इस कारण पांच मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति बाधित है। पानी के लिए लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कटरा, गणेशजी, पुरानी नझाई, सहावनाका, मुरलीमनोहर मोहल्लों में जलापूर्ति के लिए जल संस्थान का मोहल्ला कटरा में पंप स्थापित है। मंगलवार की शाम पंप की मोटर खराब हो गई थी। मोटर खराब होने के कारण पांच मोहल्लों की जलापूर्ति बाधित हो गई। बुधवार की सुबह लोग दैनिक कार्यों के लिए लोग पानी के लिए परेशान रहे।
मोहल्ले के रत्नेश, अजीत, संजीव, अशफाक, त्रिलोकीनाथ गुप्ता, भगवती प्रसाद आदि बताते हैं कि मोटर खराब होने के कारण पांच मोहल्लों में पानी की दिक्कत हो गई है। मौसम में ठंडक कम होने से पानी की मांग बढ़ गई है। ऐसे में जब पानी मिला तो परेशानी हुई है। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों से खराब मोटर को बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल संस्थान के जेई आलोक श्रीवास्तव का कहना है कि नलकूप खराबी दूर की जा रही है। देर रात तक पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

ट्रैक्टर परेड निकालते भाकियू के कार्यकर्ता। संवाद

ट्रैक्टर परेड निकालते भाकियू के कार्यकर्ता। संवाद

ट्रैक्टर परेड निकालते भाकियू के कार्यकर्ता। संवाद

ट्रैक्टर परेड निकालते भाकियू के कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें