फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी से चोरी गया ट्रक बरामद, परिचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में क्लीनर शशि यादव - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। तीन दिन पूर्व पकड़े गए ट्रक को पुलिस ने पुलिस चौकी के बाहर खड़ा कर दिया था। इसके बाद ट्रक के चालक क्लीनर चोरी कर ट्रक लेकर भाग गए थे। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने ट्रक बरामद कर क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चालक अभी फरार है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित फैक्ट्री एरिया चौकी पुलिस ने 16 जनवरी को ओवरलोडिंग में एक ट्रक पकड़ा था। जिसे पुलिस ने चौकी के बाहर खड़ा कराया था। जिसे देर रात चालक भूरे पुत्र राम अवतार निवासी कुदर कोट थाना अहरवाकटरा जिला औरैया दो अन्य लोगों के साथ पुलिस निगरानी में खड़ा ट्रक चोरी कर ले गया था।
चौकी के सिपाही मृगेंद्र सिंह की तहरीर पर 17 जनवरी को चालक व दो अन्य लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में चोरी का मामला दर्ज कराया गया था। एसपी सतीश कुमार के निर्देश पर चौकी प्रभारी आरिफ खां ने ट्रक व चालक व क्लीनर की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार सुबह पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र के कोंच रोड स्थित कांशीराम कालोनी के पास से चोरी गया ट्रक बरामद कर क्लीनर शनि यादव पुत्र रामवीर निवासी चित्रगुप्त कालोनी एटा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चालक भूरे अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें