उरई। घर से दुकान जा रहे अधेड़ को कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन व राहगीर उसे लेकर मेडिकल कालेज उरई पहुंचे। जहां उपचार के दौरान दुकानदार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं कार चालक मौके से भाग गया। परिजनों ने कार का नंबर बताकर चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लहारिया पुरवा निवासी बृजनंदन (50) पुत्र धनीराम सोमवार सुबह 11 बजे घर से पैदल जिला परिषद स्थित दुकान जा रहा था। जालौन रोड स्थित एनसीसी पुलिया के पास स्विफ्ट डिजायर कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी और उसे लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि वह जिला परिषद पर दुकान लगाकर गुटका बीड़ी सिगरेट बेचकर परिवार का भरण पोषण करते थे। उसकी मौत से पत्नी व पुत्र रामू, बंटे का रो रोकर बुरा हाल है।
रोते बिलखते परिजन- फोटो : ORAI