फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गड्ढे में फंसा ट्रक, तीन घंटे जाम से जूझे राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटरा। एट से कोटरा मार्ग का निर्माण हो रहा है, लेकिन यह मार्ग अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सोमवार को शाम तीन बजे बारिश के चलते थाना के पास कोटरा-8 मार्ग पर गड्ढों में पानी भर गया, जिससे ओवरलोड बालू से भरा ट्रक फंस गया। इसके कारण कोटरा-1 मार्ग पर करीब तीन घंटे से अधिक समय तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

इस दौरान करीब 200 वाहन इस जाम में फंस गए, प्रशासन भी मौके पर जाम खुलवाने के लिए नहीं आया। स्वयं लोगों को ही जाम की स्थिति से निपटना पड़ा। शाम करीब सात बजे जाकर जाम खुल सका। कोटरा से एट जाने वाले मार्ग की हालत भी बेहद खराब है। इस मार्ग पर बेतवा नदी के निकट सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार की लापरवाही के चलते सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हैं, जिनमें आए दिन वाहन फंस जाते हैं, जिससे जाम लग जाता है।
जाम की वजह से मरीजों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को उरई सदर एसडीएम नेहा व्याडबाल ने मौके पर पहुंचकर ठेकेदार को सड़क की दुर्दशा पर कड़ी फटकार भी लगाई थी। इसके बावजूद ठेकेदार द्वारा गड्ढों की मरम्मत नहीं कराई गई। कस्बा निवासी जितेंद्र गुप्ता, सभासद राजू पंचाल और काशीराम ने बताया कि सरकार द्वारा सड़क निर्माण के लिए ठेकेदार को 34 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई है, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। सड़क की दशा बद से बदतर हो गई है और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें