उरई। हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक-परिचालक गाड़ी में फंस गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर पहुंचे दरोगा शशांक वाजपेई ने दोनों को बाहर निकालवा कर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया। वहीं परिचालक का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के उरई जालौन हाईवे पर स्थित आईटीआई व बोहदपुरा गांव के बीच मंगलवार की शाम खड़े ट्रक ने जालौन की ओर से आ रहे खाली ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक के चालक संजीव (35) पुत्र लल्लू व परिचालक रविंद्र (32) पुत्र जिलेदार सिंह निवासी बनारसी मोहल्ला औरैया गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बाहर निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टर ने संजीव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिचालक का उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया। वहीं खड़े ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया।