मुहम्मदाबाद। उरई-राठ मार्ग पर एक ओवरलोड ट्रक को सीज किया गया। साथ ही करीब आधार दर्जन ट्रकों के चालान किए गए। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ डीएम के निर्देश पर कार्रवाई की गई।
सोमवार को डीएम राठ मार्ग से गजर रहीं थीं, तभी उनकी नजर ढाबों के किनारे खड़े बेतरतीब ट्रकों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल पुलिस, खनिज और परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। इस पर डकोर इंस्पेक्टर अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मार्ग पर बने ढाबों पर पहुंचे और कार्रवाई की।