एट। कार की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान भतीजे की मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
एट थानाक्षेत्र के पिरौना गांव निवासी रामपाल यादव अपने भतीजे गजेंद्र यादव के साथ सोमवार शाम बाइक से फसल में पानी लगाने जा रहे थे। झांसी-कानपुर हाईवे स्थित पिरौना चौकी के पास पहुंचे, तभी पीछे से आई कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। अस्पताल में गजेंद्र की मौत हो गई। कार छोड़कर चालक भाग गया।