फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने चौकीदार को रौंदा, मौत

Tue, 29 Aug 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उरई
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन बैठे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आटा। कस्बा आटा में देर रात भारतीय स्टेट बैंक के चौकीदार को ट्रक ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वह खाना खाकर टहलने निकला था। सड़क पार करते समय हादसा हो गया। अंधेरे का फायदा उठाकर चालक ट्रक लेकर भाग निकला। हादसे के बाद वहां पर भीड़ लग गई। लोगाें ने इसकी सूचना थाने में दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


हमीरपुर जनपद के मिश्रीपुर गांव का निवासी पप्पू (40) पुत्र दुर्गी कस्बा आटा में स्टेट बैंक में चौकीदार था। वह 24 घंटे उसी बिल्डिंग में रहता था। वह वहीं पर सोता था। सोमवार की रात वह खाना खाने के बाद टहलने निकला था। वह हाईवे पर सड़क पार कर दूसरी तरफ जा रहा था। तभी अचानक कानपुर की तरफ से आ रहे तेजरफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसा होता देखा वहां मौजूद लोग दौड़ पड़े। ट्रक को भागता देख लोग उसे पकड़ने के लिए उसकी ओर दौड़े लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक का चालक वाहन लेकर वहां से भाग निकला। लोगों ने जब पप्पू के पास जाकर देखा तो वह मर चुका था। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत थाने में दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। उसके पास मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सुबह पोस्टमार्टम हाउस में पप्पू के भाई ने बताया कि वह अविवाहित था। काफी समय से आटा में  चौकीदार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें