फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे में हुई 58 मिलीमीटर बारिश

Mon, 28 Aug 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला जालाौन
विज्ञापन
राजेन्द्र नगर में गलियों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई। उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को रविवार को झमाझम बारिश ने खासी राहत दिलाई। दो घंटे में रिकार्ड 58 मिलीमीटर बारिश होने से शहर में लोग जलभराव से परेशान हुए लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों को फायदा होने से किसान खुश हो गए। मौसम विज्ञानियों से इस सप्ताह अभी और बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

पिछले करीब पंद्रह दिन से बारिश न होने से शहर के लोग जहां उमस से बेहाल थे वहीं गांवों में किसान फसलें सूखने से चिंतित थे। रविवार सुबह आसमान पर घने बदल छा गए। दोपहर करीब 12 बजे से बारिश शुरू हो गई। करीब ढाई बजे तक जोरदार बारिश होने से शंति नगर, उमरारखेरा, बाल्मिकि बस्ती, पटेल नगर, राजेंद्र नगर, करमेर रोड, रामजीपुरम कालोनी, तुफैलपुरवा व इंद्रानगर में जलभराव हो गया। कई जगह बारिश का पानी घरों में भी घुस गया। जलभराव होने से आवागमन में काफी देर तक दिक्कत हुई। राम प्रकाश, दिनेश अहिरवार, ममता देवी, सुनीता, हर्षित ने बताया कि नालों और नालियों की सफाई न होने से जरा सी बारिश होने से जलभराव हो जाता है।  मुख्य बाजार घंटाघर, शहीद भगत सिंह चौराहा, अंबेडकर चौराहा में भी लोग जलभराव से जूझे। शहीद भगत सिंह चौराहे के आसपास दुकानों में भी बारिश का पानी घुस गया। क्लब मार्केट के बाहर पानी भर गया। मौसम वैज्ञानिक पुरुषोत्तमदास ने बताया कि दो घंटे में करीब 58 मिलीमीटर वर्षा हुई है। ये इस मौसम की सबसे अच्छी बारिश है। इसके पहले एक दिन में 34 मिलीमीटर बारिश हुई थी। जिले में अब तक 218 मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह अभी और बारिश होने की संभावना है।
उरई। बारिश न होने से तिली, उड़द, मूंग, बाजरा आदि की फसलें सूखने लगी थीं। इससे किसान खासे चिंतित थे। रविवार सुबह आसमान बादलों से घिर गया। दोपहर होते होते बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। जोरदार बारिश से खेत भर गए। इससे किसानों के चेहरे खिल गठे। कृषि अधिकारी राममिलन परिहार ने बताया कि खरीफ की सभी फसलों को फायदा होगा।
विज्ञापन

जालौन। नगर की मुख्य सड़कों के किनारे बने नालों पर कुछ लोगों ने पक्के निर्माण कर लिया है। बंगरा मार्ग, चुर्खी रोड, औरैया रोड पर इस तरह के अतिक्रमण आम हैं। अतिक्रमण होने से नालों की सफाई नहीं हो पा रही है। जिससे बारिश होने पर जलभराव हो जाता है। शिकायत पर एसडीएम भैरपाल सिंह ने ईओ नगर पालिका महेश कुमार उपाध्याय अतिक्रमण चिह्नित कर अतिक्रमणकारियों की सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। ईओ ने बताया कि जल्द अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलेगा।


बिजली से एक भैंस मरी, दो झुलसी
 कदौरा (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमरा बावनी के मजरा डिमुहा के डेरा निवासी जगमोहन यादव खेतों पर भैंस चरा रहा था। इस दौरान तेज बारिश होने लगी। सारे चरवाहे पेड़ के नीचे आकर बैठ गए, तभी आकाशीय बिजली गिर पड़ी। इसकी चपेट में आकर जगमोहन की भैंस मर गई जबकि दो झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें