फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रक ने ट्राई साइकिल में मारी टक्कर 10 मीटर तक घिसटा दिव्यांग, मौत

Mon, 28 Apr 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। ट्रक ने ट्राई साइकिल में टक्कर मार दी। इससे दिव्यांग ट्राई साइकिल सहित ट्रक में फंस गया। चालक दस मीटर तक उन्हें घसीटते हुए ले गया। इससे दिव्यांग की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने खलासी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बरखेरा गांव निवासी दिव्यांग जानकी प्रसाद (75) सोमवार को अपनी ट्राई साइकिल से सोमवार सुबह सब्जी लेने बाजार जा रहे थे। जैसे ही वह जशोदा पैलेस के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जानकी ट्राई साइकिल समेत उसमें फंस गए। भागने के प्रयास में चालक 10 मीटर तक उसे घसीटते हुए ले गया।
इससे दिव्यांग की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बेटे अजय पाल ने बताया कि पिता मां के साथ गांव में रहते थे, जबकि वह उरई में रहकर काम करते हैं। पिता की मौत से बेटे इंद्रपाल पत्नी ललिता देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि खलासी को हिरासत में लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें