फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
रोहित की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे कोतवाल शिवगोपाल सिंह ने घायल युवकों को मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां एक को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की नाजुक हालत देखते हुए झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर सर्वोदय इंटर कालेज के पीछे रहने वाले मोहित (25) पुत्र बदन सिंह व उसका साथी रोहित (19) पुत्र स्व. कुंवर शनिवार सुबह बाइक से कालपी रोड स्थित संकट मोचन मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। जब उनकी बाइक झांसी-कानपुर हाईवे स्थित नवोदय विद्यालय के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने युवकों की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक उछलकर हाइवे पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए।
राहगीरों ने की सूचना पर पहुंचे कोतवाल शिवगोपाल सिंह व चौकी इंचार्ज नवीन सिंह ने एंबुलेंस से युवकों मेडिकल कालेज भिजवाया। जहां पर डाक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। वहीं मोहित की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। युवक की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो बदहवाश परिजन मेडिकल पहुंच गए। पुलिस ने रोहित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि रोहित ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें