शहर कोतवाली क्षेत्र के कालपी रोड स्थित डिपो के पास रविवार की रात ट्रक चालक मानसिंह (45) पुत्र परशुराम मकारा थाना पृथ्वीपुर जनपद टीकमगढ़ को सड़क पार करते हुए सिफ्ट डिजायर कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। परिचालक सुरेश ने इसकी सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ट्रक चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने झांसी मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में मानसिंह ने दम तोड़ दिया। परिचालक ने बताया कि रात 1 बजे डिपो के पास गिट्टी से भरा ट्रक खड़ा कर ट्रक चालक सड़क पार करने लगा। तभी कार ने उसको टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। वह ट्रक में गिट्टी भरकर कानपुर जा रहा था। तभी यह घटना हो गई। पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं उसके परिजनों को सूचना दे दी है।