फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बकरियों को कुचला, 35 की मौत

विज्ञापन
कानपुर झांसी हाईवे पर ट्रक से कुचली बकरियों को देखते पुलिसकर्मी व ग्रामीण - फोटो : ORAI
विज्ञापन
एट। हाईवे पर पानी पीने जा रही बकरियों को तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। इसमें 35 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई और बकरियों के करीब 15 बच्चे घायल हो गए। हादसा होते ही हाईवे पर हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाग रहे ट्रक चालक को मौके से पकड़ भी लिया। घायल बकरियों को पशु अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के कानपुर झांसी हाईवे पिरौना ओवर ब्रिज के निकट बने बाबा ढाबा के किनारे कुछ बकरी पालक बकरियों को पानी पिलाने के लिए रोड पार करा रहे थे, तभी सामने आ रहे तेज रफ्तार ट्रक बकरियों को रौंदते हुए निकल गया। हादसे में 35 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 15 बच्चे घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बकरियां उछलकर हाईवे के चारों ओर गिर पड़ी। पुलिस ने भाग रहे ट्रक को टोल प्लाजा के निकट से पकड़ा। तब राहगीरों ने घायल बकरियों को पशु अस्पताल में इलाज के लिए भेजना शुरू कर दिया।
बकरी पालक करण यादव, केशव यादव ने बताया कि वे अपनी करीब 70 बकरियों को रोज तरह हाईवे किनारे पानी पिलाने के लिए ले जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। इससे करीब एक लाख से अधिक के नुकसान की आशंका है। प्रभारी निरीक्षक विनय दिवाकर का कहना है ट्रक चालक को पकड़ लिया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें