फोटो - 22 खंभे से टकराकर टिका ट्रक। संवाद
सिरसा कलार। कस्बा मार्ग पर प्रेम वाटिका गेस्ट हाउस के पास देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। रायपुर मौरंग खदान की ओर जा रहे एक ट्रक के चालक को अचानक झपकी आ गई। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया।
सड़क किनारे मौजूद विद्युत लाइन के खंभे से ट्रक जा टकराया। खंभे का सहारा मिलने से ट्रक पलटने से बच गया। हादसे के समय आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। चालक और परिचालक ट्रक के केबिन में सुरक्षित मिले। दोनों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। ट्रक को मामूली नुकसान होने की बात सामने आई है। घटना के बाद कुछ देर तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। समय रहते चालक और परिचालक की जान बचाई। (संवाद)