फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग पर ट्रक खराब, जाम लगा

विज्ञापन
रिनियां रेलवे फाटक पर लगा वाहनों का जाम। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर उरई भुआ सेक्शन में रिनियां रेलवे क्रासिंग नंबर 179 पर क्रासिंग बूम के पास एक ट्रक खराब हो गया। इसके चलते करीब एक घंटा जाम लग गया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लग गई। मौके पर मौजूद यूपी 112 के पुलिस कर्मियों ने जाम हटवाया। तब जाकर यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब दस बजे उरई की तरफ से आ रहा ट्रक झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के क्रासिंग बूम के पास खराब हो गया। काफी मशक्कत के बाद जब ट्रक स्टार्ट नहीं हुआ तो जाम लगने लगा। इस पर चालक वहां से भाग गया। धीरे-धीरे दोनों ओर जाम बढ़ने लगा। इसके बाद जाम झांसी और उरई दोनों तरफ करीब एक किलोमीटर लग गया। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास मौजूद यूपी 112 पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने गेटमैन की मदद से ट्रक को क्रासिंग बूम के पास से हटवाया। तब कहीं जाकर यातायात बहाल हो सका। हालांकि उस समय रेलवे ट्रैक की मरम्मत के लिए इंजीनियरिंग विभाग ने ब्लाक लिया था। इस कारण ट्रेनों की आवाजाही नहीं हो रही थी। स्टेशन प्रबंधक एपी वर्मा के मुताबिक, जाम के कारण ट्रेन यातायात पर असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें