फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। मानसिक रुप से बीमार युवक ने घर में पंखे के हुक से चादर से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद दहेज हत्या में सात साल की सजा काटकर एक साल पहले छूटकर आया था। युवक की मौत से घर मातम छा गया।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के निनावली मोड़ निवासी ओमपाल राठौर के पुत्र संदीप उर्फ डब्बू (35) वर्ष ने शनिवार देर रात घर के कमरे के हुक से चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि संदीप की शादी नौ वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के 9 माह बाद ही उसकी पत्नी की आग से जलकर मौत हो गई थी। जिसमें ससुराल वालों ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था, जिसमें उसे सात वर्ष की सजा हुई थी। एक वर्ष पूर्व ही वह सजा काटकर वापस आया था। छोटे भाई कुलदीप ने बताया कि संदीप काफी दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। जिसका इलाज भी कराया जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें