फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। हाईवे किनारे खड़ी बाइक में सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो लोग उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं ट्रक ने बाइक रौंदकर क्षतिग्रस्त कर दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण दोनों से सिर में गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के हाईवे क्रासिंग के पास शनिवार सुबह 11 बजे खड़े बाइक सवारों को झांसी की ओर से आ रहे ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार वासु (19) पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी विरगुवां और संतोष कुमार (50) पुत्र रघुनाथ निवासी गोरखपुर बाइक से उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने आनन फानन में एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर संतोष की हालत गंभीर होने पर उसे राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। हेलमेट न लगाए होने के कारण बाइक सवारों से सिर में गंभीर चोटें बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें