फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी/जोल्हूपुर। बाइक से जा रहे युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जबकि ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। युवक हेलमेेट नहीं लगाए था, जिससे उसके सिर में चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ चौराहे पर रविवार देर रात ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार राहुल निवासी कुर्रा थाना ठडियांव जिला फतेहपुर अपने दोस्त रवि कुमार के साथ कालपी कोतवाली के सरसेला बहन के घर जा रहा था, तभी ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहा रवि उछलकर सड़क पर गिरा और ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राहुल गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवकों के पास मिले सामान व मोबाइल से उनकी पहचान हो गई। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें