आटा के हाईवे पर क्षतिग्रस्त ट्रक हटाती।
- फोटो : ORAI
आटा। ट्रक ने मौरंग से भरे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्रक चालक घायल हो गया और सड़क पर मौरंग फैल गई। जिससे यातायात बाधित हो गया। वहीं टक्कर मारने वाला ट्रक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरी ओर से यातायात शुरू कराया और जेसीबी से ट्रक व मौरंग किनारे कराई।
आटा थाना क्षेत्र के चमारी नाला के पास हाईवे पर शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजे मौरंग भरकर जा रहे ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे मौरंग भरे ट्रक का ढाला फट गया और मौरंग सड़क पर फैल गई और ट्रक चालक छुट्टू (27) पुत्र अजीत निवासी लहरपुर थाना सीतापुर गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने डायवर्जन कर दूसरी ओर से वाहनों को निकलवाया और जेसीबी मंगवाकर मौरंग व क्षतिग्रस्त ट्रक को हटवाया तब लगभग दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो पाया।