फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने अभियान चलाकर ढहाए कच्चे-पक्के कब्जे

विज्ञापन
रेलवे की जगह पर बना मकान तोड़ती जेसीबी मशीन - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। रेल विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर रेलवे की जमीन पर किए गए कच्चे पक्के अवैध कब्जे ढहवा दिए। भारी फोर्स के सामने अवैध कब्जेदार अपने मकानों, दुकानों पर बुलडोजर चलते खामोशी से देखते रहे। कुछ लोगों ने रेल प्रशासन के सामने पक्के आशियाने न तोड़ने की गुहार भी लगाई पर किसी की एक नहीं सुनी गई। अधिकारियों का कहना है कि सभी अवैध कब्जेदारों को पहले ही नोचिट दिए जा चुके थे।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह लगभग साढे़ दस बजे रेलवे की जेसीबी ने जब गरजना शुरू किया तो पूरा अतिक्रमण साफ कर ही रुकी। रेलवे स्टेशन रोड के पश्चिमी ओर से शुरू हुआ अभियान अवैध कब्जों को गिराता हुआ आगे बढ़ा। अभियान कंजड़ बाबा तक चलाया गया। जिसमें अवैध कब्जेदारों की चहारदीवारी, शौचालय या टायलेट आदि ढहा दिए गए। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज ने भी स्कूल के पिछवाड़े रेलवे की जमीन में बच्चों के लए टायलेट आदि बना रखे थे जिन्हें ढहा दिया गया।
देर शाम तक लोग मलबे में क्षतिग्रस्त गृहस्थी का सामान तलाशते रहे। रेल विभाग के सहायक मंडल अभियंता कानपुर तुषार बंसल ने बताया कि मियांगंज की तरफ नाप जोख कर ली गई है और निशान भी लगा दिए गए हैं लेकिन कुछ मानचित्र अभी उपलब्ध नहीं होने के कारण वहां अभी अभियान फिलहाल नहीं चलाया जा रहा है लेकिन शीघ्र ही वहां से भी अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

कहा कि जरूरी नहीं कि रेल विभाग अतिक्रमणकारियों को नोटिस दें, विभाग अपनी जमीन खाली कराने के लिए कभी भी अभियान चला सकता है। इस दौरान सहायक मंडल अभियंता कानपुर तुषार बंसल, चीफ आरआई ओडब्ल्यू कानपुर अशोक कुमार गुप्ता, जेई चित्रपाल ओमरे, एमसीएम उरई रामविहारी, इंसपेक्टर आरपीएफ उरई राजीव उपाध्याय, एएसआई श्याम बिहारी सिंह, तहसीलदार कोंच राजेश विश्वकर्मा आदि रहे। रेलवे के जेई चित्रपाल ओमरे का कहना है कि दोबारा रेलवे की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। जल्द ही रेलवे अपनी जमीन पर चहारदीवारी बनाने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें