फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन में दुर्घटनाग्रस्त वाहन में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
हाइवे पर खड़ा क्षतिग्रस्त ट्रक। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालपी। झांसी-कानुपर हाईवे पर उसरगांव आटा के पास गुरुवार चार बजे के करीब क्षतिग्रस्त वाहन में कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्रक चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे में दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को हटवाने पहुंची पुलिस जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान खलासी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आटा के पास हाईवे पर गुरुवार सुबह ट्रक व डीसीएम की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस क्षति ग्रस्त वाहनों को हटवाने का प्रयास कर रही थी, कि करीब पांच बजे गोरखपुर से झांसी मिट्टी भरने जा रहे ट्रक ने हाईवे पर खड़े क्षत्रिग्रस्त वाहनों में टक्कर मार दी। जिससे ट्रक चालक अवधेश यादव पुत्र राम बचन निवासी ग्राम रोहिणी जिला गाजीपुर तथा खलासी दीनानाथ पुत्र स्व. राम सूरत निवासी ग्राम महाराजगंज जिला गाजीपुर घायल हो गये। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों के आगे खड़ी पुलिस वैन भी उसकी चपेट में आ गई। अचानक एक के बाद एक चार वाहनों के टकराने की सूचना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सूचना पाकर कोतवाल शिवगोपाल सिंह तथा ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज रविशंकर मिश्रा घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान ट्रक के खलासी, दीनानाथ की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने हाईवे से क्षत्रिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात चालू कराया।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे बाधित रहा हाईवे
आटा के पास हाईवे पर हुई चार वाहनों की टक्कर से झांसी-कानपुर हाईवे की एक लेन में जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दूसरी लेन से वाहनों को निकलवाया। इससे करीब आधे घंटे तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने जब क्षत्रिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया तब जाकर यातायात चालू हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें