फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। कस्बे के सुजानपुर के पास शनिवार सुबह कोहरे की वजह से सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस में पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। बस सुजानपुर पर सवारियां लेने को रुकी थी। टक्कर से बस में बैठीं पांच सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार सुबह सात बजे उरई डिपो की बस हमीरपुर से सवारियां लेकर उरई आ रही थी। तभी रास्ते में सुजानपुर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने कोहरे की वजह से रोडवेज बस में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बस में बैठे राजाराम (40) निवासी बागी कदौरा, पवन (35) निवासी हमीरपुर, सीताराम (30) निवासी झलोखर थाना कुरारा, संतोष (50) निवासी कुरारा व देवीदीन (60) निवासी पतारा, कुरारा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से राजाराम व पवन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वहीं पुलिस ने ट्रक व चालक धनराज निवासी दौलतपुर भोगनीपुर को हिरासत पर ले लिया है। रोडवेज बस चालक मयंक ने बताया कि बस में उन्नीस सवारियां थीं, सुजानपुर में सवारी बैठा रहे थे तभी ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। वहीं प्रभारी निरीक्षक जितेंद कुमार सिंह ने कहा कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें