फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 संक्रमित और मिले, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। कोरोना अपनी दूसरी लहर में और तेजी के साथ बढ़ रहा है। मंगलवार को कोरोना के 37 और नए मामले सामने आए हैं। उधर, एक पॉजिटिव व्यक्ति की मौत भी हो गई। सीएमओ उषा सिंह का कहना है कि सभी संक्रमितों के संपर्क के लोगों की भी जांच की जाएगी। इसके अलावा संक्रमित लोगों के घरों के आसपास सैनेटाइजेंशन भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवा को उरई क्षेत्र में 15, कोंच तहसील में दो, जालौन में दो, कालपी तहसील में तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। माधौगढ़ तहसील में रेंढर, कुठौंदा, लिड़ऊपुर, पिचौरा में एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसके अलावा माधौगढ़ के बाबूपुरा में एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उसकी कांटेक्ट ट्रेसिंग में चार और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक कुल 37 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4052 हो गई है। 3926 लोग ठीक हो चुके हैं। उधर, कस्बा रामपुरा निवासी एक बुजुर्ग की संक्रमण के चलते मौत भी हो गई है। अब मृतकों की कुल संख्या 47 पहुंच गई है। एक्टिव केस 79 हैं। उधर, जिले में 71 स्थानों पर 3571 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें