कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम कैंथवां निवासी विक्रम सिंह (24) पुत्र रमेशचंद्र प्रजापति शनिवार दोपहर बाइक से अपने गांव से जालौन की ओर आ रहा था। रास्ते में ग्राम कुदरा के पास ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक समेत युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।