फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मकान विवाद से परेशान युवक ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम जैसारी कला में मकान विवाद से परेशान होकर 50 वर्षीय भानु प्रताप ने शनिवार दोपहर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार भानु प्रताप का अपने छोटे भाई शेरू राजपूत से मकान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। दो दिन पहले भी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद से वह तनाव में थे। शनिवार दोपहर उन्होंने घर में ही जहर पदार्थ खा लिया। जब उनकी हालत बिगड़ी तो परिजन आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। पत्नी रामदेवी और पुत्र प्रेम नारायण, आकाश तथा विकास का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें