फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गृहकलह से परेशान युवक ने फंदा लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। गृहकलह से परेशान युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कीरतपुर गांव निवासी सुनील बाबू (28) ने मंगलवार की रात आत्महत्या कर ली। सुबह ग्रामीणों ने उसका शव फंदे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान पवनदीप व परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छोटे भाई सुनील ने बताया कि वह खेती किसानी करता था। उसकी शादी पांच वर्ष पहले ददरी गांव निवासी शिवकांती से हुई थी।
विज्ञापन

उसके पिता की वर्ष 2017 में मौत हो चुकी है। बताया कि घर में उसका पत्नी से विवाद होता रहता था। इसी के चलते वह मंगलवार की रात घर से निकल गया था और उसने आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से मां सुदामा देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल कामता प्रसाद का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें