फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: हाईवे किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। हाईवे किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला है। पिता ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र के अफसरिया की मड़ैया निवासी कप्तान (22) पुत्र अमर सिंह का शव मंगलवार की रात शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव स्थित अटल बिहारी गेट के पास पड़ा मिला। पिता अमर सिंह ने बताया कि कप्तान अपने जीजा मानिक चंद्र के साथ हरदोई जिले में रहकर काम करता था। रविवार को वह त्योहार को लेकर जीजा के साथ घर आ रहा था। दोनों जब चकर नगर पर उतरे तो कप्तान का दोस्त मयंक उसे मिल गया। इस पर कप्तान दोस्त के साथ चला गया। रात को घर आने के बारे में कहा तो उसने देर रात आने की बात कही थी। इसके बाद सो उसका मोबाइल बंद हैं। दोस्तों का भी कुछ अता-पता नहीं था। मंगलवार की रात उसकी मौत की जानकारी मिली। पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है।
कोतवाल वीरेंद्र पटेल का कहना है कि युवक उरई कैसे पहुंचा इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें