जम्मू-कश्मीर के उड़ी में पाक प्रायोजित आतंकी हमले में शहीद भारत के जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए सैकड़ों युवा सोमवार को देर शाम को सड़कों पर उतर गए। इन लोगों ने आतंकी हमले का जबर्दस्त विरोध किया। मशाल लगाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई तो कैंडल जुलूस भी निकाला गया। युवा पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर सरकार से
सकारात्मक कदम उठाकर मुंहतोड़ जवाब देने की मांग कर रहे थे। जवाहर नगर स्थित प्रेम किशोर पुरुषोत्तम राठौर के आवास पर सैकड़ों युवा एकत्रित हुए। हाथों में तिरंगा व मशाल लिए वंदे मातरम्, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए ये नईबस्ती तिराहा, रामगंज बाजार, नगर पालिका, सागर चौकी, चंदकुआ तिराहा, स्टेंट बैंक, छावला की पुलिया होते हुए
भारत माता मंदिर पहुंचे। यहां दो मिनट का मौन धारण कर एवं मंदिर में मां भारती की प्रतिमा के सामने कैंडल लगाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यकम संयोजक पंकज राठौर ने कहा कि पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ लोगों में गुस्सा है। कहा कि भारत को पाकिस्तान के इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। इस दौरान
अनिल रिछरिया, हिमांशु राठौर पोला बाले, करुणानिधि शुक्ला, प्रदीप गुप्ता, अमित उपाध्याय, बादामसिंह कुशवाहा, धर्मेन्द्र राठौर, रिंकू अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, पारसमणि अग्रवाल, जावेद मंसूरी, रानू, संतोष राठौर, सर्वेश सक्सेना, अरविंद, रामशंकर आदि लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में समाजसेवी राजेश्वरी यादव द्वारा आयोजित कैंडल मार्च में सैकड़ों
लोगों ने भागीदारी की। सोमवार देर शाम बल्दाऊ धर्मशाला से कैंडल मार्च का शुभारंभ किया गया। हाथों में मोमबत्तियां थामे सैकड़ों लोग सागर चौकी होते हुये चंदकुआ, बर्तन बाजार होकर मानिक चौक स्थित झंडाघर पर पहुंचे जहां शहीद जवानों को मौन श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान धर्मेंद्र यादव, संतोष तिवारी, हरिश्चन्द्र तिवारी, मोहनदास नगाइच, नंदराम
स्वर्णकार, सुनील यादव, मृदुल दांतरे, प्रदीप गुप्ता, अमित उपाध्याय, अनिल पटैरिया, रवि विरगुवां, प्रेम चौधरी, रामराजा निरंजन, दंगल यादव, कल्लू टाईगर, जितेन्द्र बुंदेला, छोटे ठाकुर, ललित वर्मा, शिवम् बजाज, राहुल साहू, मुकेश आदि लोग मौजूद थे।
शरीफ के पुतले को जूतों से पीटा, फूंका
भारतीय सैनिकों पर हमले से गुस्साए क्षेत्रीय लोगोें ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पुतले को न केवल जूतों से पीटा बल्कि उसे फूंका भी। मंगलवार को सैकड़ों युवा एक बार फिर सड़कों पर निकल पड़े। हाथों में पाक पीएम नवाज शरीफ का पुतला लिए थे जिस पर जूतों की माला चढ़ी थी। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। युवाओं की इस
भीड़ का रुख गल्ला मंडी की ओर था जहां डीएम की अध्यक्षता में तहसील दिवस प्रस्तावित था। यह बात अलग है कि डीएम अति महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्य में व्यस्त होने के कारण नहीं आ सकीं। ऐसे में युवाओं का जोश थोड़ा सा ठंडा पड़ता हुआ पुतले की पिटाई की तरफ मुड़ गया। इसके बाद जूतों से पुतला पीटने के बाद युवाओं ने पुतला फूंक दिया। बाद में
राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद पीडी को सौंप दिया। ज्ञापन में पाकिस्तान की नागवार हरकतों का उल्लेख करते हुए उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई अमल में लाने की जरूरत बताई गई। इस दौरान राजेश्वरी यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मूलचंद्र निरंजन, नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, ज्ञानेन्द्र सेठ, जमील अहमद, राहुल राठौर,
धर्मेन्द्र यादव, आशुतोष रावत, विशाल बहरे, रोहित बहरे, फटूरे यादव, अमरसिंह राठौर, अनुरुद्घ खरे, घनाराम यादव, आशु पटेल, आकाश बुधौलिया, रामपाल यादव, रोहित यादव, कल्लू टाइगर, पिंकू अहिरवार, कमलेश अहिरवार, कमल अहिरवार, पूरन अहिरवार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
शहीदों के सम्मान में कैंडल मार्च
शहीदोें के सम्मान में एबीवीपी ने मंगलवार को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च शहर के डिफेंस कैरियर अकादमी से प्रारंभ होकर शहीद भगत सिंह पार्क तक पहुंचा। इस दौरान संगठन मंत्री अजय यादव ने कहा कि देश में इस समय रोष है। प्रधानमंत्री की विदेश नीति पर सवाल उठना जायज है। इस मौके पर जिला प्रमुख राघव श्रीवास्तव, राजा चौहान, प्रशांत शुक्ला, उज्जवल द्विवेदी, वैभव पांडे, सुशांत जादौन, रोहित जैन, नवनीत सिंह, जितेंद्र सिंह, नित्यानंद चतुर्वेदी, आलोक तिवारी आदि मौजूद रहे।