फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पांच दिन से फुंका है ट्रांसफार्मर,पानी को तरसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जोल्हूपुर। विकासखंड महेवा के ग्राम बैरई में पांच दिन से ट्रांसफार्मर फुंकने से लोगों के सामने पानी से लेकर बिजली की समस्या है। शिकायत के बाद भी अभी तक कोई समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि 150 परिवारों के सामने बिजली न आने से पानी का संकट है। आए दिन फाल्ट और ट्रांसफार्मर फुंकने से समस्या बनी रहती है। ग्रामीण घनश्याम, मुन्नालाल, गंदर्भ सिंह, शंकर सिंह, शिवराज सिंह आदि ने बताया कि समस्या की बिजली नहीं आने की जानकारी बिजली विभाग के कालपी के एसडीओ को दी। उसके बाद भी कोई समाधान नहीं हो सका।
परेशान होकर ग्रामवासी पानी के अभाव में धरना व प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। एसडीओ आदर्श राज का कहना है कि अभी ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं है। जल्द व्यवस्था कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें