फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जिले में नौ पुलिसकर्मियों के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जिले में पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक प्रभारी निरीक्षक और आठ उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। तबादला आदेश के तहत विजय कुमार पांडेय को मीडिया सेल प्रभारी निरीक्षक से प्रभारी निरीक्षक थाना कुठौंद बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा उप निरीक्षक अर्जुन सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बस स्टैंड, उप निरीक्षक अनुज सिंह गंगवार को बस स्टैंड चौकी से कोतवाली उरई, उप निरीक्षक राम सजीवन को चौकी प्रभारी न्यामतपुर, उप निरीक्षक दयाशंकर पांडेय को थाना आटा, उप निरीक्षक रज्जन लाल को कोतवाली उरई, उप निरीक्षक गंग सहाय को थाना एट, उप निरीक्षक संजीव कुमार गुप्ता को कोतवाली उरई और उप निरीक्षक विजय प्रताप सिंह को कोतवाली कालपी भेजा गया है।
विज्ञापन

एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को नई तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें