उरई। झांसी कानपुर रेलवे सेक्शन के गोविंदपुरी भीमसेन सेक्शन में नान इंटरलाकिंग का काम किया जाना है। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है। झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनों को अब कानपुर, इटावा, अछनेरा मार्ग से निकाला जाएगा।
रेलवे के पीआरओ के मुताबिक, मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस कानपुर झांसी की बजाय कानपुर, इटावा, ग्वालियर की तरफ से निकलेगी। राप्तीसागर एक्सप्रेस को भी परिवर्तित मार्ग से गुजारा जाएगा। 7 दिसंबर से 11 जनवरी तक इसी मार्ग से गुजारा जाएगा। ग्वालियर बरौनी छपरा मेल, मुंबई गोरखपुर साप्ताहिक, मुंबई लखनऊ सुपरफास्ट, छपरा मुंबई साप्ताहिक, पुणे लखनऊ, पनवेल गोरखपुर जैसी साप्ताहिक ट्रेनों को भी कानपुर इटावा अछनेरा मार्ग से निकाला जाएगा। जबकि कुछ साप्ताहिक ट्रेनों को निरस्त करने का भी निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि 11079 5 दिसंबर को, 12107 18 दिसंबर, 13, 15, 18, 20, 22 जनवरी को निरस्त रहेगी। 15064 तीन दिसंबर को निरस्त रहेगी। जबकि जनसाधारण 6 दिसंबर, 11080 7 दिसंबर व 14 दिसंबर को, ट्रेन नंबर 15063 नौ व 29 दिसंबर को, ट्रेन नंबर 12597, 17 दिसंबर को निरस्त रहेगी।