फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरसिटी में जनरल टिकट बिक्री शुरू, पहले दिन 20 यात्रियों ने खरीदे टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी कानपुर रेल मार्ग पर झांसी से लखनऊ जाने वाली ट्रेन नंबर (11109) इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन के साथ ही जनरल टिकट की बिक्री शुरू होने से यात्री खुश है। शुक्रवार की सुबह 8 बजे जब झांसी से चलकर इंटरसिटी उरई आई तो 20 यात्रियों ने टिकट खिड़की से जनरल टिकट लेकर कानपुर की यात्रा की।
विज्ञापन

गांधीनगर निवासी गीता गुप्ता का कहना है कि उन्हें कानपुर जाना था, उनका भाई अस्पताल में भर्ती है। स्टेशन पर आने पर पता चला कि इंटरसिटी में जनरल टिकट की बिक्री फिर से चालू हो गई। यह खुशी की बात है। कोरोना काल के बाद ट्रेनें तो चालू कर दी गई थी। पर जनरल टिकट नहीं बन रहे थे। अब लखनऊ तक का यात्रा सुगमता से और सस्ते किराये से हो सकेगी। रेलवे बोर्ड का यह निर्णय सराहनीय है।
मुख्य बुकिंग एवं पार्सल सुपरवाइजर (सीबीपीएस) छत्रपाल सोनकर ने बताया कि पिरौना नंदखास के बीच रेलवे ट्रैक के नॉन इंटरलाकिंग के काम के चलते करीब पंद्रह दिन से इंटरसिटी जैसी ट्रेनों का संचालन बंद चल रहा था। अब इंटरसिटी का संचालन शुरू तो किया ही गया, साथ ही उसमें जनरल टिकट लेकर यात्रा करने की सुविधा भी रेलवे बोर्ड ने दे दी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को इंटरसिटी के उरई, एट और कालपी स्टेशन से 44 टिकट बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें