फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक पर दौड़ेगी पैसेंजर, संचालन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कम होने पर रेलवे ने फिर से पैसेंजर का संचालन शुरू करने जा रहा है। पैसेंजर के संचालन से कई स्टेशन गुलजार हो जाएंगे। जो पैसेंजर के संचालन न होने से कारण सूने पड़े थे। झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक पर कुल 25 स्टेशन हैं। इनमें फिलहाल कालपी, पुखरायां में तो ट्रेनों का स्टापेज है पर अन्य स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुक रही है। इससे यात्रियों को रेल सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पैसेंजर के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू के साथ ही 22 मार्च की रात से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। धीरे-धीरे ट्रेन सेवा एक जून से बहाल हो गई थी। जिसमें सिर्फ मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का ही संचालन किया जा रहा था। इसके बाद एक अप्रैल से पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरूकिया गया लेकिन 22 दिन बाद कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर तेज होने पर संचालन बंद कर दिया गया था। अब रेल प्रशासन 5 जुलाई से फिर से पैसेंजर का संचालन शुरू कर रहा है। हालांकि इसमें किराया एक्सप्रेस ट्रेनों की तर्ज पर लिया जाएगा। जिसमें न्यूनतम तीस रुपये किराया होगा। जबकि अधिकतम 55 रुपये किराया लिया जाएगा। झांसी से 01813 और कानपुर से 01814 नंबर से ट्रेन का संचालन किया जाएगा। समय सारिणी जारी कर दी गई है। उरई में झांसी से आने वाली ट्रेन सुबह 10.53 बजे आएगी। जबकि कानपुर से आने वाली ट्रेन सुबह 10.55 बजे आएगी। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने बताया कि ट्रेन संचालन की समयसारिणी आ गई है। तैयारियां पूरी कर ली गई है।
--
अनारक्षित टिकट खिड़की भी शुरू होगी
सीसीआई सतेंद्र बंसल बताते है कि झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक पर मुस्तरा, गढ़मऊ, पारीछा, चिरगांव, नंदखास, मोंठ, एरच रोड, पिरौना, एट, भुआ, उरई, आटा, उसरगांव, कालपी, चौराह, पुखरायां, मलासा, लालपुर, तिलौंची, पामां, रसूलपुर, गोगूमऊ, बिनौर, भीमसेन, गोविंदपुरी स्टेशन है। इसमें सरसौखी स्टेशन पर फिलहाल पैसेंजर को स्टापेज नहीं दिया गया है। ट्रेन आने के एक घंटा पहले खिड़की खुल जाएगी। जिसमें यात्रियों को अपना टिकट बुक कर सकते हैं। हालांकि इसमें आरक्षण कराने की जरूरत नहीं है। सीधे खिड़की से टिकट लेकर यात्रा की जा सकती है। यात्रियों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि पैसेंजर ट्रेन के संचालन शुरु होने से अनारक्षित टिकट खिड़की भी शुरू कर दी जाएगी। इस ट्रेन का संचालन से स्टेशन को रोजाना ढाई हजार से अधिक की आय होती थी। 22 दिन में 65 हजार की आय हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें