फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पुराने यमुना पुल पर फिर थमी रफ्तार, चार घंटे जाम में फंसे कई वाहन

विज्ञापन
फोटो 35 झांसी कानपुर हाईवे पर लगा जाम
विज्ञापन
कालपी। झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पुराने यमुना पुल पर मरम्मत कार्य के चलते शनिवार देर रात एक बार फिर भीषण जाम लग गया। रात करीब 12:30 बजे शुरू हुआ जाम सुबह चार बजे तक बना रहा। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और यात्री घंटों तक परेशान होते रहे।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुल पर एक समय में अधिक वाहन चढ़ जाने और आगे निकलने की होड़ के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। देखते ही देखते ट्रक, बस, डीसीएम और छोटे वाहनों की कतार कई किलोमीटर तक पहुंच गई। हालात यह रहे कि वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते रहे और लोगों को रात सड़क पर ही गुजारनी पड़ी।

मरम्मत कार्य के कारण पुल पर पहले से ही सीमित यातायात संचालित किया जा रहा है, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। रात में जाम लगने से यात्रियों के साथ-साथ मालवाहक वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक पुल पर यातायात संचालन के लिए प्रभावी व्यवस्था नहीं की जाएगी, तब तक जाम की समस्या से राहत मिलना मुश्किल है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि जाम की सूचना मिलने पर तुरंत जाम खुलवा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें