फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आटा टोल पर लगा जाम, वाहन चालक परेशान

विज्ञापन
फोटो - 07 आटा टोल के पास जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
आटा। झांसी-कानपुर हाईवे पर बने आटा-उकासा टोल प्लाजा पर अव्यवस्था के कारण रविवार शाम जाम लग गया। करीब साढ़े चार बजे उरई से कानपुर की ओर जाने वाली चारों लेनों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। छोटे से लेकर भारी वाहनों तक सभी को जाम में फंसकर परेशान होना पड़ा। करीब आधा घंटे लगा रहा।
विज्ञापन



आटा टोल से गुजरने वाले वाहन चालकों का कहना है कि टोल पर तैनात कर्मचारी मनमानी करते हैं और वाहनों का सुचारू संचालन नहीं कराते। इसी कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती रहती है। छोटे वाहन चालकों का कहना है कि कर्मियों की लापरवाही के कारण उनकी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। मरीजों को ले जा रहे वाहनों को भी लंबे इंतजार का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार टोल कर्मियों को यातायात दुरुस्त करने की बात कही जाती है, लेकिन उल्टा वे खुद मनमानी करने लगते हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद टोल मैनेजर अनिकेश श्रीवास्तव इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन






जाम लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है। कई बार अचानक वाहनों की संख्या बढ़ने की वजह से भी जाम की स्थिति बन जाती है।



उत्तम सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर हाईवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें